BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 12:44 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानिये आगामी 48 घंटे कैसा रहेगा मालवा में असर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का दौर थमने के बाद गर्मी का असर बढ़ गया है। गर्मी के एकाएक बढ़ने से तापमान में भी उछाल आया है। मंगलवार को प्रदेश के उज्जैन, नौगांव, खजुराहो, धार सहित करीब 12 शहरों का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया था। धार सबसे गर्म रहा था। यहां दिन का टेम्प्रेचर 41.6 डिग्री पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार की मानें तो प्रदेश में आगामी दो दिन भीषण गर्मी का दौर रहेगा। इसके बाद 19 अप्रैल से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

कल से एक्टिव होगा एक और नया सिस्टम- 
मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि कल 18 अप्रैल को उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर 19 अप्रैल से देखने को मिल सकता है। एक-दो दिन में स्पष्ट होगा कि यह सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहेगा, या नहीं। अभी तक की स्थिति में प्रदेश के मालवा सहित कुछ इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा।

अप्रैल में 11 दिन बदला रहा मौसम-
मध्यप्रदेश में अप्रैल माह में पहली बार मौसम लगातार 11 दिन तक बदला रहा। 7 अप्रैल से प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर शुरू हुआ था जो मंगलवार शाम तक जारी रहा। इस अवधि में बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में बादल भी छाए रहे। बाकी जिलों में तेज गर्मी का असर देखने को मिला।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE