BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 11:32 am
BIG NEWS : राजस्थान का भवानीमंडी और काली अंधेरी रात, जब इस बात पर आमने-सामने हुए मामा-भांजा तो..., मामूली कहासुनी के बाद चला हथौड़ा, घटना की भनक लगते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के भवानीमंडी में देर रात्रि रुपयों के लेन-देन को लेकर मामा ने भांजे की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस उप अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में आबकारी चौराहे के पास देर रात रूपयो के लेनदेन को लेकर मामा ने हथौड़ा मारकर भांजे की हत्या कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि 1 बजे मामा भांजे में रूपयो को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर मामा राकेश भील ने भांजे राहुल भील के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी मामा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया थानाधिकारी रमेश मीणा द्वारा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE