BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<     BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<     KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 10:59 am
BIG REPORT : आज बड़वानी आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित, पढे़ खबर

Share On:-

बड़वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे बड़वानी में लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होना है।


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हेलिकॉप्टर से दोपहर 2.30 बजे ठीकरी पहुंचेंगे। हेलीपेड सभास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बड़वानी रोड स्थित गैस गोडाउन के पास बनाया गया है। यहां से रक्षामंत्री सभास्थल तक वाहन में जाएंगे। राजनाथ शाम 4 बजे हेलिकॉप्टर से इंदौर रवाना होंगे।


यातायात पुलिस ने की वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
राजनाथ सिंह की जनसभा को लेकर यातायात पुलिस ने आम जनता के लिए पॉर्किंग और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। इसके तहत बड़वानी-अंजड़ से ठीकरी-इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों, बसों व चार पहिया वाहन के लिए ग्राम दवाना से होते हुए ग्राम कुंदामाल, खुरमपुरा होते हुए एबी रोड पर जाने की व्यवस्था की गई है।


इंदौर-ठीकरी से अंजड़-बड़वानी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए। रोड होते हुए ग्राम खुरमपुरा, कुंदामाल से दवाना फाटा होते हुए अंजड़-बड़वानी रोड पर आने की व्यवस्था की गई है।


इसी तरह खरगोन जिले के निमरानी, मगरखेड़ी, कसरावद सहित अन्य स्थानों से एबी रोड से ठीकरी-बड़वानी की ओर आमसभा में आने वाली जनता के चार पहिया वाहनों के लिए एबी रोड हाईवे के साइड में सार्थक नगर भास्कर पेट्रोल पंप के सामने पॉर्किंग की व्यवस्था की गई है। दोपहिया वाहनों के लिए विवेकानंद कॉलोनी के अंदर व्यवस्था रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE