BREAKING NEWS
खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 5:42 pm
KHABAR : आगामी त्यौहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, भाईचारे के साथ मनाने की अपील, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। आगामी 17 जून को ईद-उल-जुहा के त्यौहार को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।  जिला प्रशासन ने त्यौहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, अपर कलेक्टर रेखा राठौर, एडिशनल एसपी तरूणेन्द्र सिंह बघेल, डिप्टी कलेक्टर सत्येन्द्र बैरवा, सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। 


बैठक के कलेक्टर सिंह ने कहा कि समाज के सभी लोग आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं। यदि कोई विषय सामने आता है तो स्वयं कोई कार्यवाही न करते हुए नियुक्त मजिस्ट्रेट से सम्पर्क कर बताएं। किसी भी तरह के शरारती तत्वों की सूचना मिलने पर तुंरत बताएं सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। बैठक में बताया गया कि त्यौहार पर कुर्बानी क्लोज कम्पाउंड में करें। अवशेष उठाने के लिए नगर पालिका द्वारा कन्टेर रखे जाएंगे। ईद पर लगने वाली मजिस्ट्रेट ड्यूटी के पास वाहनों के चालकों के मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। 


पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने शांति समिति के सदस्यों का दायित्व है कि सभी त्यौहार एवं पर्व मिलजुलकर मनाएं। हम न केवल त्यौहारों पर बल्कि किसी भी समय होने वाले विवादों को मिलकर निपटारा करें। किसी भी जगह कोई मामला संज्ञान में आता है तो प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्ण समाधान किया जाएगा। हम सभी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। शहर की अच्छी संस्कृति है इसे चंद लोगों के कारण खराब न करें। हमें एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा ईद-उल-जुहा के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया।                         
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE