BREAKING NEWS
REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2026, 4:00 pm
NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की बेहतर सेवाओं के लिए पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। रजा एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा को हाजियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

12 जुलाई को कुसुम गार्डन में आयोजित समारोह में राजस्थान के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने हज खिदमत कमेटी के सदस्यों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रजा एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक मेव, सचिव यासीन मंसूरी, आमिर अनवर मेव सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के सदर मतलूब अजमेरी, सचिव हाजी अख्तर पटेल, नायब सदर हाजी भूरू जागीरदार, जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार, सलाहकार मोहम्मद फारूक छिपा, सरपरस्त हाजी जाहिद खान, कोषाध्यक्ष अब्दुल कलाम एडवोकेट, सादिक हुसैन, अनीस अहमद शेख, इमरान खान, जमील खान उर्फ भाया बैट्री, हाजी कल्लू बा मंसूरी सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने हज खिदमत कमेटी द्वारा हाजियों की यात्रा के दौरान की जा रही सेवाओं और सहयोग कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE