BREAKING NEWS
खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 6:29 pm
KHABAR : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किश्त का वितरण 18 जून को, उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी से पीएम स्वयं करेंगे वितरण, पढ़े खबर

Share On:-

17 वीं किश्त वितरण दिवस को "पीएम किसान उत्सव दिवस" के रूप में मनाया जाने के निर्देशों के पालन में कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्यक्रम में विधायक/सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विधिवत आमंत्रित करें। ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर प्रोजेक्टर/बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाएं। जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था करें। पटवारियों को नियत ग्राम के लिए वीएनओ (Village Nodal Officer) नामांकित किया गया हैं। इसके लिए सभी वीएनओ को कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित किया जाए।

वीएनओ संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें एवं हितग्राहियों को किश्त प्राप्त करने के लिए ई-केवायसी आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग एवं पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। अधिक से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन MyGov प्लेटफार्म के माध्यम से कराया जाकर कार्यक्रम से लाईव जुड़ने के लिए अवगत कराएं। कार्यक्रम से सीधे जुड़ने के लिए वीडियो कॉफ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE