BREAKING NEWS
खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 6:55 pm
KHABAR : अंतिम दिन किलेश्‍वर मंदिर घाट के यहां चलेगा नपा का सफाई अभियान, कलश यात्रा निकलेगी, चित्रकला के विजेताओं को पुरस्‍कृत किया जाएगा, श्रमदानियों का होगा सम्‍मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक जलस्त्रोंतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु संचालित जल गंगा संवर्द्धन अभियान के तहत नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्‍वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन व प्रभारी सीएमओ चंद्रसिंह धार्वे के नेतृत्‍व में जनसहयोग से जारी विभिन्न गतिविधियों के तहत अभियान के अंतिम दिन 16 जून रविवार को सायं 5 बजे से किलेश्‍वर मंदिर घाट के यहां संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, स्वच्छ भारत विकास संस्था सहित अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधिगणों तथा शहर के पर्यावरणप्रेमी नागरिकों व जनप्रतिनिधियो के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा जलसंवर्द्धन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता (सीनियर व जूनियर) के विजेताओं को पुरस्‍कार वितरण तथा जलगंगा संवर्द्धन अभियान में सहयोग करने वाले सभी श्रमदानियों का सम्‍मान किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद् नीमच के स्‍वास्‍थ्‍य सभापति धर्मेश पुरोहित व जलकल सभापति छाया जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा, जिलाधीश दिनेश जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार, नपा उपाध्‍यक्ष रंजना-करणसिंह परमाल, मंडल अध्‍यक्ष योगेश जैन, मोहन सिंह राणावत, भाजपा नेता हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, पूर्व नपाध्‍यक्ष राकेश पप्‍पू जैन, सांसद प्रतिनिधि आदित्‍य मालू, राकेश भारद्वाज, सभी सभापतिगण सहित अन्‍य वरिष्‍ठजन उपस्थित रहेंगे। पुरोहित व जायसवाल ने समस्त सभापतिगण, पार्षदगण, स्वययंसेवी संस्थाओं के सदस्यगण, विभिन्न समाजजनों, पर्यावरणप्रेमी नागरिकों व शहर के प्रबुद्धजनों से अभियान में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE