BREAKING NEWS
खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 6:58 pm
REPORT : जलगंगा संवर्धन अभियान, नपा ने सरस्‍वती शिशु मंदिर पुलिया के यहां चलाया सफाई अभियान, डिप्‍टी कलेक्‍टर धार्वे के साथ ही अनेक संस्‍था सदस्‍यों ने किया श्रमदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक जलस्त्रोंतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु संचालित जल गंगा संवर्द्धन अभियान के तहत नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन व प्रभारी सीएमओ चंद्रसिंह धार्वे के नेतृत्‍व में जनसहयोग से जारी विभिन्न गतिविधियों के तहत 15 जून शनिवार को सरस्‍वती शिशु मंदिर के पास स्थित पुलिया के यहां जनसहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रभारी सीएमओ धार्वे के साथ ही संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, पर्यावरण संरक्षण संस्‍था, स्वच्छ भारत विकास संस्था सहित अन्य स्वयंसेवी संस्था के सदस्‍यों, जनप्रतिनिधिगणों तथा शहर के पर्यावरणप्रेमी नागरिकों ने पुलिया से नीचे उतरकर श्रमदान किया व पुलिया के नीचे से कचरा आदि हटाकर पानी की निकासी का मार्ग प्रशस्‍त किया। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र संस्‍था के अध्‍यक्ष किशोर बागड़ी के जन्‍मदिन पर उपस्थितजनों ने पुष्‍पमाला पहनाकर उन्‍हें बधाई दी व पौधारोपण भी किया। अभियान के दौरान करीब 5 ट्राली कचरा पुलिया के नीचे से निकाला गया।

शनिवार, 15 जून को प्रातरू 7 बजे ही उपरोक्‍त सभी स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के सदस्‍य, पर्यावरणप्रेमी व नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी अभियान को गति देने सरस्‍वती शिशु मंदिर पुलिया के यहां पहुंच गए थे। सभी ने पुलिया के नीचे उतरकर झाड़ियां, पौलिथिन, डिस्‍पोजल सहित अन्‍य कचरा निकाला व ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया। सा‍थ ही जेसीबी के आध्‍यम से गाद भी निकाली गई। इस दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिंह धार्वे, नपा के स्‍वच्‍छता एम्‍बेसेडर विवेक खंडेलवाल, सभापति प्रतिनिधि अशोक जोशी, पार्षद दुर्गाशंकर भील, योगेश कविश्‍वर, संकल्‍प पर्यावरण मित्र संस्‍था के किशोर बागड़ी, नवीनकुमार अग्रवाल, डॉ. राकेश वर्मा, रमेश मोरे,  अजय भटनागर,  केशव मनोहर चौहान, जुजरभाई बोहरा,  बाबूलाल गौड़, दुलीचंद कनेरिया, डॉ. एच.एन. गुप्‍त, मनीष जैन,  किशोर कर्णिक, हरीश धाकड़, आशा सांभर, जे.सी. शर्मा, घनश्‍याम सेठिया, सुरेश सोडानी, पर्यावरण संरक्षण संस्‍था के  दिनेश मनावत,  यशवंत यादव, अपूर्व शर्मा, मुकेश डबकरा, रतनलाल मालावत, नपा कार्यालय अधीक्षक कन्‍हैयालाल शर्मा, राजस्‍व अधिकारी टेकचंद बुनकर, उपयंत्री अम्‍बालाल मेघवाल, स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी घनश्‍याम नागदा, स्‍वास्‍थ्‍य निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज, दिनेश टांक, स्‍वच्‍छता गेंग प्रभारी दीपक गोहर, जलकल के सुरेश पंवार, राजेश (पप्‍पू) मंगल, बगीचा शाखा के महावीर जैन, मोहम्‍मद जुनैद,  शुभम उपाध्‍याय, सुनील सेन सहित क्षेत्र के अनेक पर्यावरणप्रेमी नागरिक व नपा कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE