BREAKING NEWS
खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 10:22 am
BIG REPORT : गंगा दशमी पर उज्जैन में कुम्भ जैसा नजारा, साधु-संतों की पेशवाई निकली, नीलगंगा सरोवर पर स्नान कर मां गंगा का पूजन किया, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। गंगा दशमी के अवसर पर रविवार को सुबह श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा नीलगंगा घाट पर सुबह से ही सिंहस्थ का नजारा देखने को मिला।

 

नीलगंगा सरोवर में साधु-संतों की आवाजाही हुई, वहीं नीलगंगा पड़ाव स्थल से संत-महात्मा नीलगंगा सरोवर तक गाजे-बाजे के साथ सिंहस्थ महापर्व पर निकलने वाली पेशवाई के रूप में पहुंचे। यहां पर संतों ने नीलगंगा सरोवर में डुबकी लगाई। संतों की पेशवाई देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।

 

गंगा दशहरे के अवसर पर नीलगंगा तालाब पर सिंहस्थ की यादें ताजा हो गईं। यहां पर प्रति वर्ष श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा मां गंगा का पूजन किया जाता है। इस दौरान यहां होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महात्मा शामिल होते हैं। सिंहस्थ की तरह निकलने वाली पेशवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी यहां पहुंचते हैं।

 

रविवार को संत-महंतों ने निशान हाथ में लेकर बैंड-बाजे के साथ चले। वहीं, कुछ संत घोड़े पर सवार होकर हाथ में अस्त्र लिए हुए थे। यहां पर स्थित नीलगंगा सरोवर में संतों ने स्नान किया। संतों की शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में संतों ने हिस्सा लिया। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव महंत रामेश्वर गिरी महाराज व महंत देवगिरी महाराज ने बताया कि जूना अखाड़ा द्वारा 2017 से नीलगंगा घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर पूजन व स्नान किया जाता है। शाम को माता नीलगंगा को 108 फीट की चुनरी अर्पित कर मां नीलगंगा की महाआरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE