BREAKING NEWS
खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 11:09 am
KHABAR : रायसेन में शराब फैक्ट्री से 59 बच्चों का रेस्क्यू, जिला आबकारी प्रभारी​​​​​​​ और तीन उपनिरीक्षक निलंबित, सीएम यादव ने लिया एक्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। मासूम बच्चों से एक शराब फैक्ट्री में काम करवाने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की टीम ने यहां छापा मारा तो कई बच्चे काम करते मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिला आबकारी प्रभारी समेत तीन आबकारी उपनिरीक्षक और श्रम निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।


मामला जिले में स्थित एक शराब फैक्ट्री का है। जहां से राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने अपनी टीम के साथ 59 बाल मजदूरों का रेस्क्यू किया। इनमें 20 लड़कियां भी शामिल हैं। ये बच्चे रायसेन और भोपाल जिले के हैं। प्रियांक कानूनगो ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन से शिकायत मिली थी कि फैक्ट्री में बच्चों से 15 से 16 घंटे तक काम कराया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद जिला आबकारी प्रभारी कन्हैयालाल अतुलकर, उप निरीक्षक प्रीति शैलेंद्र उईके, उप निरीक्षक शैफाली वर्मा और उप निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। श्रमायुक्त ने श्रम निरीक्षक राम कुमार श्रीवास्तव को भी निलंबित कर दिया है।


एसडीओपी ने कहा- बच्चों से पूछताछ के बाद कार्रवाई
एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पत्र के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। 50 से ज्यादा बच्चों का बाल कल्याण समिति के सामने वेरीफिकेशन किया गया। अभी जांच की जा रही है।


आबकारी अधिकारी बोले-श्रमिकों के बच्चे खाना देने आए थे
इधर, इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी कन्हैया अतुलकर ने रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे को लिखे प्रतिवेदन में बताया कि जो बच्चे शराब फैक्ट्री में पाए गए वह अपने माता-पिता को खाना और दवाइयां देने के लिए आए थे।


कल मंडीदीप से 36 बच्चों का किया था रेस्क्यू
इससे पहले शुक्रवार को बाल संरक्षण आयोग की टीम ने रायसेन जिले के मंडीदीप में छापा मारा था। यहां बिस्किट बनाने वाली एक फैक्ट्री में 21 बाल श्रमिक मजदूरी करते मिले। कुल 3 संस्थानों से 36 बच्चों का रेस्क्यू किया गया। इनमें छिंदवाड़ा व अन्य राज्यों के आदिवासी बच्चे होने की जानकारी मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE