BREAKING NEWS
NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना.. <<     NEWS :  5 प्रतिशत ब्याज अनुदान ऋण योजना की समयावधि.. <<     बुरहानपुर नगर निगम के कामों से नाराज जनता,.. <<     NEWS : ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर.. <<     KHABAR : रुके कार्याे को पूर्ण न करने को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में स्वास्थ्य प्रशिक्षण निशुल्क.. <<     KHABAR : पठार वासियों को पीने के पानी की कमी, सुबह.. <<     KHABAR : नगर के दाता के मारमे जाने के रास्ते की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : रानी दुर्गावती के नाम समर्पित होगा.. <<     BIG NEWS : देश-विदेश में इस नाम से है नीमच की पहचान,.. <<     BREAKING NEWS: एमपी में पानी से भरे पुल के बीचों बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले की नाहरगढ़ थाना पुलिस और ये.. <<     BIG REPORT : पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का फैसला,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वैश्य महासम्मेलन जिला नीमच एवं जिला युवा.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 10 दिवसीय एक्यूप्रेशर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 11:32 am
BIG NEWS : मुख्यमंत्री को फादर्स डे पर पिता से मिले 500 रुपए, पिता ने भी ट्रेक्टर सुधारवाने का बिल दिया, मुख्यमंत्री पिता का आशीर्वाद लेकर रवाना हुए, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जून को फादर्स डे के अवसर पर अपने पिता से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होने पिताजी की सेवा की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने पिता पैसे मांगे तो उन्होने 500 के नोट बंडी में से निकालकर दे दिए। डॉ. यादव ने एक नोट लेकर बाकी वापस दे दिए। इस दौरान पिता ने भी ट्रेक्टर सुधाराने का बिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव को थमा दिया। हास-परिहास के बीच पिता से आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार से शहर में है, वे कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद ग्वालियर रवाना हो गए थे। शनिवार को ही देर रात मुख्यमंत्री डॉ यादव अपने निवास पर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह 16 जून को फादर्स डे के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने पिता पूनमचंद यादव से मुलाकात की। सेवा करने के दौरान ही पिता से पैसे मांगे तो उन्होने पांच सौ के नोट निकाल कर दे दिए। डॉ. यादव ने एक नोट लेने के बाद सवाल किया कि बैंक में कितने है तो पिता ने बताया उनके चार लाख 86 हजार रूपए गिर गए थे, वे वापस भी मिल गए। चर्चा के बाद पिता ने मुख्यमंत्री को ट्रेक्टर सुधरवाने का बिल भी दिया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिताजी को आश्वासन दिया कि ट्रेक्टर सुधारने में जो खर्चा हुआ है वह लौटा देंगे। हास-परिहास के बाद मुख्यमंत्री ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के बड़े भाई नारायण यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान फादर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि कुटुंब व परिवार परंपरा दुनिया के लिए अद्वितीय है। भारत की देन है। हमारे ऋषि-मुनियों ने रिसर्च करके विद्या के बलबुते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है। पिता है तो निश्चत ही आशीर्वाद मिलेगा ही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE