BREAKING NEWS
खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 11:51 am
BIG NEWS : पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और रात का समय, जैसे ही अचानक पहुंचे मल्हारगढ़ थाना तो स्टॉफ में मचा हड़कंप, आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने थाना मल्हारगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाने की रात्रिकालीन गणना में शामिल होकर पेंडिंग अपराधों, इनामी फरारी गिरफ्तारी अपराधियों की अधिक से अधिक धरपकड़ करने के लिए निर्देशित किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.06.24 की दरमियानी रात्रि पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया द्वारा जिले के थाना मल्हारगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। थाना मल्हारगढ़ के निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड, रजिस्टर, जरायम रजिस्टर, गुंडा हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर इत्यादि चेक करते कमी पूर्ति हेतु संबंधित अधिकारी कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इसके उपरांत रात्रि कालीन गश्त की गणना भी ली गई। थाने के निरीक्षण के दौरान थाने पर पेंडिंग अपराधो के जल्द निकाल करवाने, इनामी एवम फरारी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु भी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवम एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेंद्र सोलंकी भी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE