BREAKING NEWS
खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 12:30 pm
BIG NEWS : मुरैना में नए कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत, दिल्ली से भोपाल जाते समय मुरैना रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुरैना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुरैना से गुजरने की सूचना मिलते ही रविवार सुबह से ही मुरैना स्टेशन पर जिला अध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता, पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा समेत सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।


इस दौरान ट्रेन के आने पर सुबह करीब 9 बजे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गढ़ में नए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रही। ट्रेन करीब 8ः57 पर मुरैना स्टेशन पर पहुंचीं और 9ः02 पर भोपाल के लिए रवाना हुई।


पूर्व मंत्री तोमर की भूमिका में आए पूर्व सीएम
बता दें कि मोदी कैबिनेट 3.0 में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की जगह पाकर उनकी भूमिका में आ गए हैं। शिवराज सिंह चौहान से पहले कृषि मंत्रालय मध्य प्रदेश के मुरैना श्योपुर से सांसद रहे नरेंद्र सिंह तोमर के पास था।


लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर 2023 में मुरैना की दिमनी सीट से विधायक चुने गए, जिसके बाद वह मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बनाए गए है। वहीं विदिशा से लोकसभा चुनाव जितने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर मोदी कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दायित्व सौंपा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE