BREAKING NEWS
खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 1:18 pm
KHABAR : भगवान महेश के जयघोष से गुंज उठा नगर, माहेश्वरी समाजजनों ने निकाली प्रभात फेरी, अभिषेक के बाद प्रमुख मार्गों से गुजरी वाहन रैली, प्रतिभाओं का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। माहेश्वरी समाज नीमच द्वारा अपने आराध्य देव भगवान महेश का जन्मोत्सव 5157 वा महेश नवमी पर्व शनिवार को बड़े धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर ही माहेश्वरी समाजजनो में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया। 
शनिवार अल सुबह कार्यक्रम की शुरुआत तिलक मार्ग स्तिथ श्री राम मंदिर से धूमधाम के साथ निकली प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी में भगवान जानकीनाथ ने रथ में विराजित होकर नगर का भ्रमण किया। तत्पश्यात श्री राम मंदिर में विधिवत रूप से भगवान महेश के अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प.जीवन तिवारी द्वारा मुख्य यजमान कैलाश आगर,प्रहलाद मूंदड़ा,लक्ष्मीनारायण तोतला,राजेश बाहेती के हाथों साहप्तनिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से अभिषेक करवाया। जिसके बाद बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाजजन नगर के वीर पार्क रोड़ स्तिथ माहेश्वरी भवन में एकत्रित हुए। जहां से डीजे और ढ़ोलदृढमाको के साथ माहेश्वरी समाजजनों ने वाहन रैली निकाली,वाहन रैली में सबसे आगे डीजे पर भगवान महेश के भजनों की स्वर लहरियां बिखर रहीं थी। जिसके पीछे खुली जीप में माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सुरेशचंद्र अजमेरा,सचिव नवीन गट्टानी,कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत दरक व युवा संगठन अध्यक्ष कपिल माहेश्वरी सवार थे। जिनके पीछे बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज की महिलाएं तथा पुरुष व युवा दो पहिया वाहनों पर सवार होकर कतारबद्ध होकर वाहन रैली में भगवान महेश के जयघोष लगाते हुए चल रहें थे। वाहन रैली माहेश्वरी भवन से प्रारंभ होकर फिरोजशाह पेट्रोल पंप,तिलक मार्ग,सराफा बाजार,घंटाघर, नया बाज़ार,फव्वारा चौक,टैगोर मार्ग,कमल चौक,महेश सर्कल आदि क्षेत्रों से होते हुए पुनः माहेश्वरी भवन में पहुंच कर अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में तब्दील हों गईं। वाहन रैली का मार्ग पर जगहदृजगह विभिन्न सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वाहन रैली के माहेश्वरी भवन पहुंचने के बाद वहा सम्मान समारोह तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत विधिवत रूप से भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित करके की गईं। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सुरेशचंद्र अजमेरा,महिला मंडल अध्यक्ष वेजयंतीमाला तोतला,जगदीश लोगड़,प्रहलाद मुंदड़ा,कैलाशचंद्र आगर,दिनेश काबरा आदि मंचासिन रहें। जिन्होंने माहेश्वरी युवा संगठन तथा माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया। जिसके बाद मंचासीन अतिथियों ने समाज के 80 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक मुंदड़ा व मनोज माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया,तत्पश्यात आभार नवीन गट्टानी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजन तथा महिलादृपुरुष व युवा बड़ी संख्या में मौजूद थे।

नोट- शाम को आयोजित हो रहे कार्यक्रम का समाचार थोड़ी देर से भेजा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE