मनासा। मौसम के बदलाव के कारण अचानक शुक्रवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश के कारण मनासा कृषि उपज मंडी प्रांगण में खुले में रखा किसानों का हजारों क्विंटल अनाज भीग गया। अचानक से होने वाली बारिश में हमेशा से ऐसा होता आ रहा है, मगर मनासा मंडी प्रशासन की आंखें नहीं खुल रही और अनाज बारिश में भीग जाता है।
मनासा कृषि उपज मंडी से हमेशा इस तरह की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है, जिसने मंडी प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल मंडी प्रांगण में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद हजारों क्विंटल अनाज बारिश में गीला हो गया, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मंडी प्रांगण के बाहर रखा हुआ अनाज किसानों का है मंडी प्रांगण में बनी टीम के शेड मैं व्यापारियों का कब्जा रहता है बोली लगाकर खरीदे हुए अनाज को व्यापारी वहां बने हुए शेड मैं ही रख देता है शेड खाली ना होने के कारण मजबूरी बस किसानों को खुले में अनाज का ढेर लगाना पड़ता है अनाज के उठाव कराने की व्यवस्था ना बनाना मंडी प्रशासन की लापरवाही को दर्शा रहा है।