BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 7:32 pm
BIG NEWS : मंदसौर में प्याज के दाम गिरने पर किसानों का अनोखा विरोध, माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि, लागत से भी कम दाम मिलने पर फूटा अन्नदाताओं का गुस्सा, सरकार से समर्थन मूल्य पर खरीद और नुकसान भरपाई की मांग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के पिपलिया मंडी क्षेत्र में प्याज उत्पादक किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। प्याज के गिरते दामों से नाराज किसानों ने शनिवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने प्याज पर माला चढ़ाकर और पुष्प अर्पित कर प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि दी। किसानों का कहना है कि वर्तमान में प्याज के दाम इतने कम हैं कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।

1.20 लाख खर्च, फिर भी नहीं मिल रहा उचित भाव-
बालागुड़ा गांव में कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने किसान सुनील बद्रीलाल पाटीदार से चर्चा की। किसान पाटीदार ने बताया कि उन्होंने दो बीघा भूमि में प्याज की फसल लगाई थी, जिसमें लगभग 150 क्विंटल उत्पादन हुआ।

खेती में खाद, बीज, निराई-गुड़ाई और कटाई सहित करीब 1 लाख 20 हजार रुपये का खर्च आया। अच्छे दाम मिलने की उम्मीद में प्याज को खराब होने से बचाने के लिए पंखे लगाए गए और फिनाइल की गोलियां रखकर भंडारण किया जा रहा है। इसके बावजूद मंडियों में प्याज 200 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।

किसान ने कहा कि खेती अब घाटे का सौदा बन चुकी है और उपज को मंडी तक ले जाने का भाड़ा भी नहीं निकल रहा।

सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई करे दृ अनिल शर्मा
मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार “किसान कल्याण वर्ष” मनाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन आज किसान अपनी उपज के उचित दाम से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी तत्काल शुरू की जाए।

खेती बन रही घाटे का सौदादृ किसान नेता
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं किसान तुलसीराम पाटीदार ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। मेहनत और लागत लगाने के बाद भी किसान अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं।

किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक परेशानी अन्नदाता किसान को झेलनी पड़ रही है। लगातार गिरती कीमतों से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

प्याज को पहनाई माला, जताया अनोखा विरोध-
प्याज के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने प्याज पर माला चढ़ाकर और पुष्प अर्पित कर सांकेतिक श्रद्धांजलि दी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इस दौरान मंडलम अध्यक्ष परमानंद पाटीदार, प्रहलाद पाटीदार, सुनील पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, जयशंकर भोलाभाई, नीलेश पाटीदार, अंशुल पाटीदार, पवन पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE