BREAKING NEWS
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 3:25 pm
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच में 300 पौधों का रोपण, कमांडेंट प्रमोद कुमार साहू ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, नीमच में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ष्प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिएष् के तहत व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट प्रमोद कुमार साहू ने किया। उन्होंने कैंप परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

अभियान के तहत परिसर में 300 पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, पीपल, आम, इमली, जामुन, बरगद सहित अन्य स्थानीय प्रजातियां शामिल हैं। ये पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को भी समृद्ध करेंगे।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन विषयों पर जागरूकता संदेश भी दिए गए। कमांडेंट साहू ने सभी कार्मिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं परिसरवासियों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE