BREAKING NEWS
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 1:42 pm
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धार्वे ने दिखाई हरी झंडी, शहरवासियों से अधिकाधिक पौधारोपण की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, नीमच द्वारा शुक्रवार सुबह फव्वारा चौक स्थित सुभाष वाटिका से पर्यावरण जागरूकता साइकिल एवं टू-व्हीलर रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धार्वे ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली को हरी झंडी दिखाई तथा स्वयं भी साइकिल रैली में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रैली फव्वारा चौक, बारादरी चौराहा, घंटाघर, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहा, कमल चौक, गायत्री मंदिर, टीवीएस शोरूम चौराहा एवं शिवाजी सर्कल होते हुए गांधी नगर स्थित स्मृति वन परिसर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर धार्वे ने कहा कि प्रकृति ने मानव जीवन को बहुत कुछ दिया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

संस्था के संरक्षक इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं प्रकृति के साथ बढ़ती छेड़छाड़ का परिणाम हैं। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के बिना स्वस्थ भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती।

संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि संस्था पिछले 11 वर्षों में 70 हजार से अधिक पौधे रोपित कर उन्हें वृक्ष बनाने का कार्य कर चुकी है तथा शहर में पांच नगर वन विकसित किए गए हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सत्येंद्र सिंह राठौड़, बाबूलाल गोंड, मोहनलाल सैनी, जगदीश शर्मा, जे.सी. शर्मा, निर्मल देव नरेला सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी एवं संस्था पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन दुलीचंद कनेरिया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE