सिंगोली। श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू शर्मा ने समस्त विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हमको विभिन्न औषधीय वृक्ष जैसे नीम, पीपल, बरगद आदि को अधिक से अधिक मात्रा में अपने घर के आस-पास खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाना चाहिए क्योंकि यह वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध और पवित्र बनते हैं। उद्बोधन के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में लगे हुए विभिन्न पौधों की साफ सफाई की तथा कटीली झाड़ियों को निकाल कर बगीचे को स्वच्छ बनाया तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर परमलाल अहिरवार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित समस्त स्वयंसेवकों, अधिकारी और कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य दिनेश चंद सालवी एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।