BREAKING NEWS
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 1:43 pm
KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क, निर्माण में लापरवाही से लोग परेशान, सरकारी धन की बर्बादी का आरोप, अधिकारी बोले- यह जरूरी, पढे़ खबर 

Share On:-

झाबुआ। रतलाम-झाबुआ मार्ग पर एमपीआरडी की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


खवासा और करवड़ बस स्टैंड के पास काम की बेहद धीमी रफ्तार और बार-बार की जा रही खुदाई से रास्ते बंद हो गए हैं। इस परियोजना में नियोजन की कमी के चलते सरकारी धन की बर्बादी के आरोप भी लग रहे हैं। 


करवड़ बस स्टैंड पर सड़क को खोदकर पिछले 15 दिनों से काम बंद पड़ा हुआ है। ठेकेदार द्वारा आगे की सुध न लेने के कारण आसपास के घरों का रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया है।


स्थानीय निवासी विनोद शर्मा ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के बाद इस खुदे हुए हिस्से में पानी भरने से कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बंद होने की वजह से इस मार्ग पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है।


पाइपलाइन सुरक्षा के लिए खवासा में तोड़ी नई सीसी रोड
योजना की कमी के कारण खवासा में हाल ही में बनी नई चमचमाती सीसी रोड को दोबारा तोड़ा जा रहा है। निर्माण के समय जिम्मेदार अधिकारी जमीन के नीचे मौजूद इंडियन ऑयल की पाइपलाइन की सुरक्षा का ध्यान रखना भूल गए थे।


अब सड़क बनने के बाद पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते बामनिया रोड पर सांदीपनि स्कूल के पास सड़क को 12 फीट तक दोबारा खोदा गया है, ताकि पाइपलाइन पर सुरक्षा कवर (केसिंग) डाला जा सके।


स्थानीय जनता का आरोप है कि बिना किसी उचित सर्वे और दूरदर्शिता के यह निर्माण कार्य शुरू कराया गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि सड़क बनाने की अनुमति देने से पहले समय रहते इस तकनीकी खामी पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया।


एमपीआरडीसी ने खुदाई को जरूरी बताया
इस मामले में एमपीआरडीसी के एजीएम राम गोपाल हटिला ने बताया कि सुरक्षा कारणों और पाइपलाइन को बचाने के लिए यह खुदाई बेहद आवश्यक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE