शाजापुर। शनिवार को शाजापुर पुलिस लाइन में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिसकर्मियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
एसपी प्रियंका शुक्ला ने किया रक्तदान शिविर की मुख्य विशेषता यह रही कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रियंका शुक्ला ने स्वयं आगे आकर रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि "किसी जिंदगी को बचाने का सबसे आसान तरीका रक्तदान करना है।" उनके इस प्रेरणादायक कदम से शिविर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और युवाओं का उत्साह भी काफी बढ़ गगया आपातकालीन प्रशिक्षण: रक्तदान के साथ-साथ शिविर में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सीपीआर (CPR) देने का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग किसी की जान बचा सकें शिविर में भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ लगभग 150 से 200 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस आयोजन से न केवल जरूरतमंदों के लिए रक्त की पूर्ति हुई, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आपातकालीन सहायता का एक बेहतरीन संदेश भी दिया।