BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2026, 1:20 pm
KHABAR : चार माह पहले बनी सड़क हुई क्षतिग्रस्त, वार्डवासियों ने की जांच और कार्रवाई की मांग, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन/बीस्टान। खरगोन जिले के बीस्टान नगर परिषद क्षेत्र में करीब चार माह पहले बनी 17 लाख 2 हजार 800 रुपये की सीसी सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क में दरारें आने और कई स्थानों से गिट्टी उखड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-2 में मुख्य मार्ग से दतिया के मकान तक इस सड़क का निर्माण लगभग चार माह पहले किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन के नीचे उचित बेस तैयार नहीं किया गया। इसके कारण पहली बारिश में पाइप के नीचे की मिट्टी बह गई और सड़क का हिस्सा धंसकर टूट गया।

वार्डवासी गोरेलाल ने बताया कि पाइप को जमीन की सतह पर ही रखकर उसके ऊपर आरसीसी सड़क बना दी गई, जिससे सड़क कमजोर हो गई। वहीं अरविंद चौहान ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और क्षतिग्रस्त सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की।

सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद किसी हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रभावित हिस्से पर आवागमन रोक दिया है।

गौरतलब है कि बीस्टान नगर परिषद पहले भी अनियमितताओं को लेकर चर्चा में रही है। पूर्व में नगर परिषद की वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच हुई थी, जिसके आधार पर तत्कालीन सीएमओ को निलंबित किया गया था। अब वार्डवासियों ने इस सड़क निर्माण की गुणवत्ता की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE