मल्हारगढ़। मल्हारगढ़ में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राकेश द्विवेदी के उप निरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल ने उनके कंधों पर एसआई के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय स्टाफ ने भी राकेश द्विवेदी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल की कामना की।
एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल ने कहा कि पदोन्नति बेहतर कार्यशैली और समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राकेश द्विवेदी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।