नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 53 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल व एसडीओपी हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 22 जुलाई 2026 को जावद थाना पुलिस गुठलाई चौराहा के पास आटा-तुम्बा रोड पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 53 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने कार चालक राहुल बंजारा पिता बलराम बंजारा (26 वर्ष), निवासी किरपुरिया, थाना मनासा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना जावद में अपराध क्रमांक 336/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 7 लाख 95 हजार रुपए और मारुति स्विफ्ट कार की कीमत करीब 8 लाख रुपए है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन सहित उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान, आरक्षक अर्जुन मालवीय, जितेंद्र गुर्जर, सुरेश धनगर और पंकज कुमावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।