नीमच। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला नीमच के तत्वावधान में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहीद पार्क, मनासा नाका, नीमच में किया जाएगा।
परिषद के अनुसार, वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए विषम परिस्थितियों में दुश्मन को परास्त कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इसी गौरवपूर्ण विजय की स्मृति में प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
आयोजकों ने सभी पूर्व सैनिकों, राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा देश के वीर सैनिकों के सम्मान में सहभागी बनने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को शहीद पार्क, मनासा नाका, नीमच में होगा।