पिपलियामंडी। नगर के पिपलियामंडीदृमनासा मार्ग पर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित डिवाइडर लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ था। डिवाइडर पर लगा चेतावनी साइनबोर्ड काफी समय पहले गिर गया था, जिसके कारण रात्रि के समय एवं तेज गति से आने वाले वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता था और लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्र के जागरूक रहवासियों ने स्वयं पहल करते हुए अपने खर्च से डिवाइडर पर नया साइनबोर्ड लगवाया, ताकि वाहन चालकों को समय रहते चेतावनी मिल सके और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी इस स्थान पर तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इनमें से एक कार साइनबोर्ड नहीं होने के कारण सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई थी। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर लगे क्षतिग्रस्त एवं गायब साइनबोर्डों की शीघ्र मरम्मत एवं स्थापना कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।