BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2026, 1:12 pm
KHABAR : रेल यात्री ध्यान दें, भुसावल में लैंडस्लाइड से इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 3 दिनों तक निरस्त, कई ट्रेनों के रूट बदले, यात्रा से पहले जांचें स्टेटस, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। महाराष्ट्र की ओर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भुसावल मंडल में भारी बारिश के चलते हुए लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया है। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस को तीन दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है, जबकि कुछ अन्य ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की अपील की है।


रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित
भुसावल मंडल में लैंडस्लाइड के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते ट्रेन नंबर 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 25, 26 और 27 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक रद्द कर दी गई है। इसके अलावा दौंड-अजमेर एक्सप्रेस, दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस और ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रभावित ट्रैक पर युद्धस्तर पर मरम्मत का काम जारी है और ट्रैक सुरक्षित होने के बाद ही ट्रेनों का सामान्य संचालन शुरू किया जाएगा।


रिफंड संबंधित बैंक खाते में स्वतः ट्रांसफर
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।ऑनलाइन बुक की गई टिकट का रिफंड संबंधित बैंक खाते में स्वतः ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं, काउंटर से खरीदी गई टिकट का पूरा रिफंड रेलवे आरक्षण काउंटर पर दिया जा रहा है।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें और किसी भी जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन या स्टेशन से संपर्क करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE