दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को दतिया पुलिस लाइन परिसर में ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, वनमण्डल अधिकारी मोहम्मद माज,उप- वनमण्डल अधिकारी प्रिती शाक्य,रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में लगभग 120 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से डीएफओ मौहम्मद माज तथा दतिया रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।
अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी भी उपस्थित रहे।