BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 2:05 pm
KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वेश मारू मित्र मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनासा स्थित गोवर्धन गौशाला एवं आर.वी. कॉलेज परिसर में विकसित ऑक्सीजन पार्क में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ गोवर्धन गौशाला में गोमाता को चारा खिलाकर किया गया। उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।


यह जनहितकारी एवं प्रेरणादायी आयोजन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए नीम, अमलतास, शीशम, अशोक सहित विभिन्न छायादार एवं ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधों का रोपण किया। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सर्वेश मारू ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु एवं सुरक्षित भविष्य का आधार है।


मित्र मंडल के सदस्यों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” का संदेश देते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर डॉ. सर्वेश मारू मित्र मंडल के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE