निम्बाहेड़ा। नगर के किराना एवं ख़ाघ व्यापार संघ की एक खास बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर में होने वाले गम्भीर अपराध हत्या, चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस, फरार वारंटियों और अपनी लगन मेहनत से निष्पक्ष निडर अपनी जान पर खेलकर आमजनता की रक्षा करने वाले जाबांज कोतवाली थाने पर पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार सिंह की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

आपकों बता दें कि राजस्थान पुलिस में अपनी आन बान शान और पूरी मेहनत और लगन से निम्बाहेड़ा नगर के कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार को राजस्थान पुलिस महकमे के आलाधिकारियों द्वारा कई बार इनाम देकर पुरुस्कृत कर सम्मानित किया जा चुका है।

आपको ये भी बतातें चले कि राजस्थान, नेपाल, गुजरात, महाराष्ट्र सहित मध्यप्रदेश में भी पुलिस के आलाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें अच्छे से कर्तव्य निभाने पर सम्मानित किया है, जिसमे मंदसौर के नाहरगढ़ क्षेत्र में फरार आरोपियों को पकड़ने पर मन्दसौर एसपी अनुराग सुजानिया द्वारा भी 500 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।