BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2026, 3:03 pm
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 15 दिनों में 62 ट्रकों पर प्रवर्तन कार्रवाई, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं दुर्घटनारहित बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित गश्त एवं विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।  पुलिस उप अधीक्षक यातायात भूराराम खिलेरी ने बताया कि हाईवे किनारे संचालित ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर बिल, बिल्टी, भुगतान एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के लिए कई बार ट्रक सड़क किनारे अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े कर दिए जाते हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है तथा अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित कराने के लिए नियमित गश्त एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले 15 दिनों के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 62 ट्रकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित कर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस उप अधीक्षक यातायात ने ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की है कि बिल, बिल्टी अथवा भुगतान संबंधी कार्यों के लिए अपने वाहनों को हाईवे अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा न करें। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें एवं यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। हाईवे पर अनधिकृत पार्किंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की विशेष प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE