मनासा। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंतरी माता में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण जनों का आज दूसरा दिन है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी और जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक मौके पर पहुंच कोई सुध नहीं ली।
ग्रामीणजन मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत आंतरी माता के आबादी क्षेत्र में हुई ड्रोन सर्वे में पटवारी द्वारा की गई गड़बड़ी और लापरवाही के आरोप लगाते हुए दोबारा सर्वे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हमारी निजी जमीनें आधे से ज्यादा शासकीय बता दी गई थी। पूर्व में लिखित शिकायत जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, विधायक को की थी पर किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों की मांग है की दोबारा से सर्वे किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक हमारी मांगें नहीं पूरी होती तब तक हम सभी भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।