BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 3:46 pm
KHABAR : एनएसयूआई का कैंपस चलों अभियान, 23 अगस्त से 25 अक्टूबर तक चलेंगी गतिविधियां, महाविद्यालयों में पंपलेट बांटकर होगी शुरुआत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में एनएसयूआई कैंपस चलो अभियान के तहत छात्र मांग पत्र को लेकर प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से आयोजन करेगी। अभियान के प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हम इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में जाएंगे और स्टूडेंट्स से मुलाकात करेंगे। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी , एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी रितु बराला, राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी महावीर गुर्जर के निर्देश पर मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने अगले दो महीनों के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार कर सभी एनएसयूआई जिलाध्यक्षों और अभियान के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं अभियान के चेयरमैन मंजुल त्रिपाठी सभी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेंगे।


एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी रितु बराला ने कहा कि कैंपस चलो अभियान के माध्यम से छात्र मांग पत्र को लेकर प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महा विद्यालयों में एनएसयूआई एक-एक छात्रों के बीच पहुंचेगी। एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर ने कहा कि कैंपस चलों अभियान के तहत जो सभी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम किए जाएंगे उन सभी कार्यक्रमों की समीक्षा कर जो बेहतर एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रम करेंगे उन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE