BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 5:21 pm
KHABAR : नीमच जिले में आठ प्रधानमंत्री जनऔषधी केंद्र संचालित, मरीजों को रियायती दरों पर मिल रही है औषधियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मरीजों को रियायती दरों पर औषधियॉ उपलब्‍ध कराने के लिएआठ स्‍थानों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधी केंद्र संचालित किए जा रहे है। इन जनऔषधी केंद्रों पर जेनेरिक दवाईयां रियायती दरों पर उपलब्‍ध कराई जा रही है। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए है, कि शासकीय चिकित्‍सको को निर्देशित करें कि यदि कोई दवाई शासकीय चिकित्‍सालय में उपलब्‍ध नहीं है, तो वह दवाई अनिवार्य रूप से जनऔषधी केंद्रों से प्राप्‍त करें। कलेक्‍टर ने निजी चिकित्‍सकों से भी कहा है, कि वे मरीजों को जनऔषधी केंद्रों से रियायती मूल्‍य पर दवाई लेने के लिए प्रेरित करें।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया कि नीमच शहर में प्‍लाट नम्‍बर 33 शास्‍त्री नगर विमल क्‍लीनिक के पास  नीमच में प्रदीप कुमार त्रिवेदी व्‍दारा जनऔषधी केंद्र संचालित किया जा रहा है। जावद में दुकान क्रमांक 6 दीनदयाल उपाध्‍याय कॉम्‍पलैक्‍स नीमच रोड जावद में पुजा चंद्रावत , सहकारी समिति दुकान नम्‍बर 7 सरवानिया महाराज में कुलदीप कुमार जैन, बस स्‍टैण्‍ड रोड़ मनासा पर सुनील भील, सहकारी समिति बस स्‍टैण्‍ड एरिया पिपलिया रावजी तहसील मनासा में विजय ओझा एवं विजय सिह राजपूत, सहकारी समिति दुकान नम्‍बर 2 जीरन चीताखेडा रोड, जीरन में सहकारी समिति प्रबंधक गोपाल सिह रौठार, सहकारी समिति दुकान नम्‍बर 7 बस स्‍टैण्‍ड रतनगढ़ पर प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा एवं सहकारी समिति गांधी सागर रोड़ रामपुरा में प्रबंधक रूपेश कुमार सारू व्‍दारा जन औषधी केंद्र संचालित किए जा रहे है। इन केंद्रों पर रियायती दरों पर जेनेरिक दवाईयां उपलब्‍ध है। आमजन इन औषधी केंद्रो से रियायती दर पर जैनेरिक दवाईयॉ क्रय कर सकते है। 

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया कि जन औषधी केंद्रों पर मिलने वाली दवाईयॉ उच्‍च गुणवत्‍ता एवं मानक की होकर बाजार में प्रचलित ब्रांडेड दवाईयों की तुलना में अत्‍यंत कम दरों पर उपलब्‍ध है। उन्‍होने जिले के ऐसे सभी मरीज जिन्‍हें निरंतर दवाईयों की आवश्‍यकता होती है, और वे बाजार से खरीदकर ब्रांडेड दवाईयॉ ले रहे है, उनके लिए जन औषधी केंद्र बेहतर विकल्‍प है। मरीज अपने निकट के जन औषधी केंद्रों से रियायती दरों पर दवाईयां प्राप्‍त कर सकते है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE