खनियांधाना। सैकड़ो गौ रक्षकों ने नगर के प्रमुख रास्तों से होते हुए नगर परिषद और तहसील कार्यालय में पहुंच कर पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए सीएमओ और तहसीलदार को ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई है कि नगर के दुकानदारों द्वारा पॉलीथिन का उपयोग खुले आम किया जा रहा है और उपयोग के बाद खुले में सड़क पर फेंक दी जाती है जिससे आवारा जानवर इसका सेबन करते है जिसके कारण जानवरों की मृत्यु हो रही है आपको बता दें कि कल रात्रि में भी एक गाय के बीमार होने की सूचना गौ रक्षकों को मिली जिस पर गौ रक्षकों ने पशु चिकित्सालय ले जाकर गाय का उपचार कराया पर गाय को बचा न सके जिससे गुस्साए सैकड़ो गौ रक्षकों ने गाय के शव को हांथ ठेले पर रख कर नगर के प्रमुख रास्तों से नारे लगाते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मुख्य लेखापाल को ज्ञापन सौंपा और कहा कि नगर में एलाउंस करा कर पॉलीथिन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कराई जाए और जिस दुकानदार द्वारा ऐसा नही किया जाए तो उस पर अर्थ दंड लगाया जाए इसके बाद सभी लोग तहसील कार्यालय पहुंचे जहां प्रदेश सरकार के नाम तहसीलदार शिवम उपाध्याय को भी ज्ञापन सौंपा और मांग की गई कि नगर में आये दिन हो रहीं गायों की मृत्यु को रोकने के लिए पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए और इसका कठोरता से पालन कराया जाए साथ ही नगर में एक भव्य गौशाला का निर्माण कराया जाय इसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने मृत गाय को दफनाया और उस स्थान पर एक पेड़ भी लगाया।