BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 5:28 pm
KHABAR : सीएम के काफिले में उड़ी आर्मी मेजर की अपहरण की खबर, नाराज परिजनों ने ऊर्जा मंत्री के बंगले का किया घेराव, जानें पूरा मामला, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले के दौरान सड़क पर मेजर आशीष चौहान और पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कल देर रात मेजर के परिवार और सेना के पूर्व अधिकारियों ने थाने का घेराव किया, वहीं आज सुबह ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बंगले का घेराव कर दिया गया है।


इस विवाद को सुलझाने के लिए थाने पर सेना पुलिस और स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए थे। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मेजर की पत्नी और बहन ने पुलिसकर्मियों और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिसकर्मियों ने भी मेजर पर मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है।


विवाद का कारण
ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के इंद्रमणि चौराहे पर, एमआईटीएस कॉलेज के सामने मेजर आशीष चौहान की कार को एक इनोवा कार ने टक्कर मार दी थी। मेजर आशीष, जो वर्तमान में जोधपुर में पदस्थ हैं और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए हैं, अपने बेटे को डॉक्टर के पास दिखाकर घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद मेजर ने इनोवा कार का पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री का काफिला आ रहा था, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मेजर की कार को रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।


घेराव और विरोध
विवाद बढ़ने पर मौके पर सिविल ड्रेस में तैनात क्राइम ब्रांच की टीम ने मेजर आशीष को पुलिस की कार से थाने ले गई, जिसे मेजर के परिजनों ने किडनैपिंग समझ लिया। इसके बाद मेजर के रिश्तेदारों, परिचितों और पूर्व सैनिकों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। देर रात विवाद शांत हुआ, लेकिन आज सुबह फिर से मेजर और पूर्व सैनिकों के संगठन ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बंगले का घेराव कर दिया। इस मामले में अब आईजी, एसपी और मंत्री सभी पक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं ताकि विवाद को सुलझाया जा सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE