मंदसौर। शहरी क्षेत्र में कुल 138 गायों को पड़कर गौशाला छोड़ा गया है। 21 अगस्त से अभी तक कुल 138 गायों को पकड़ कर गौशाला छोड़ा गया एवं गायों के मालिकों से जुर्माना राशि भी वसूली गई। सभी नगरीय निकायों में दल गठित कर दिया गया है। पशुपालकों को चेतावनी देने के लिए मुनादी भी करवाई जा रही है।