BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 5:35 pm
KHABAR : बीजेपी का जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, प्रदेश सह प्रभारी बोले- मप्र में संगठन ने नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है, पढे़ खबर

Share On:-

देवास। स्थानीय श्याम गार्डन में भाजपा का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा उपस्थित हुए। जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन ने नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है।


इसी तरह देवास जिला संगठन ने नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप सभी प्राण प्रण से काम में जुट जाएं। देवास में संगठन पर्व के दौरान सबसे अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में शीर्ष पर आकर रिकार्ड बनाएं।


3 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे-देवड़ा
देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज पंच से लेकर पार्लियामेंट में बैठे सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के संगठन की अपने कार्यों और संगठन शक्ति के कारण देश-दुनिया में चर्चा होती रहती है। हमें सदस्यता का जो लक्ष्य रखा है। उसे प्राप्त कर देश भर में पहले नंबर पर रहना है।


मप्र के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान प्रारंभ होने के पहले घंटे से इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करना है। 25, 26 और 27 अगस्त को मंडल स्तर की और 28 और 29 अगस्त को शक्ति केंद्र स्तर की कार्यशालाएं आयोजित की जाना है। पूरे देश में संगठन पर्व मनाया जा रहा है और 10 करोड़ सदस्य पूरे देश में बनेंगे। 3 लाख कार्यकर्ता देवास जिले में नए बनाए जाएंगे। हर बूथ पर दो सौ कार्यकर्ता को सदस्यता दिलाई जाएगी।


अवैध शराब को लेकर कहा कार्रवाई होगी
मीडिया के अवैध शराब के सवाल पर कहा कि इस प्रकार की शिकायत अगर है तो निश्चित रूप से हम वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर इसकी जांच करवाएंगे। अगर ऐसा कुछ है तो नियम प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हो सकती है। वह पूरी कार्रवाई करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE