BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 6:17 pm
KHABAR : दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों ने वैराग्य भावना से निहित, दीक्षार्थियों की अनुमोदना करते हुए निकाला वरघोड़ा, पढे़ प्रशांत पुरोहित की खबर 

Share On:-

नयागांव। शुक्रवार को दिगम्बर जैन धर्मावलम्बीयो ने वैराग्य भावना से निहित धर्म मार्ग को अंगिगार कर धर्म दीक्षा कि ओर अग्रसर हो दीक्षार्थियों की अनुमोदना करते हुए वरघोड़ा निकाल बहुमान किया।


समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार शुक्रवार को सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान मे आदर्श कॉलोनी स्थित शान्तिनाथ जिनालय मे आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम मे आचार्य सुनील सागर जी महाराज के सानिध्य मे दीक्षा लेने जा रहे दीक्षार्थी भीलवाड़ा निवासी भेरूलाल कसलीवाल एवं मोज़माबाद निवासी पन्ना लाल धमाना ने भगवन प्रतिमा का जिनाभिषेक कर शांतिधारा ओर पूजन कि ततपश्चात् समाज के अध्यक्ष सुशील काला ओर महामंत्री मनोज पटवारी जीवनधर पाटनी कि अगुवाई मे समाज के वरिष्ठ जनो ने दोनों दीक्षार्थियों के गृहस्थ जीवन त्याग कर धर्म मार्ग पर चलने कि अनुमोदना कर बहुमान किया. बाद मे दोनों दीक्षार्थियों को बगघी पर बिठा कर वरघोड़ा निकाला गया जो आदर्श कॉलोनी सहित नगर के प्रमुख मार्गाे से गुजरता हुआ समाज के अशोक पाटनी के निवास पंहुचा जहाँ पर दीक्षार्थियों की गोद भराई चौबीसी ओर बहुमान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वरघोड़ा जुलुस का विविध मार्गाे पर धर्मावलम्बीयो ने स्वागत सत्कार कर बगघी पर सवार धर्म मार्ग पर प्रशस्त हो रहे दीक्षार्थियों का बहुमान कर आशीर्वाद लिया. वरघोड़ा कार्यक्रम मे नगर के विविध समुदाय के विशिष्ठ जनो सहित समीपष्थ नगर से श्रद्धालूजन बाड़ी संख्या मे आये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE