मनासा। आज 23 अगस्त 2024 राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस अवसर पर कार्यशाला समारोह पूर्वक शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय में आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्राचार्य डॉ. एम. एल.धाकड़ ने मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर की। प्रो.पंकज रसानिया द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के इतिहास उद्देश्य कार्यों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों के मन में अंतरिक्ष के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए डॉ. देवीलाल सुथार द्वारा विक्रम साराभाई के जीवनवृत भारतीय अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान एवं गगनयान संबंधी महत्वपूर्ण मिशनों का रिकॉर्ड प्रसारण किया गया। खगोल घटना एवं अंतरिक्ष विज्ञान संबंधित पोस्टर पेंटिंग, प्रश्न मंच प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया एवं विजेताओं को प्रमाण पत्र पुरस्कार देकर मंच से मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस जिला संगठक अरुण कुमार चौरसिया एवं अंत में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक प्रो. मुकेश मालवीय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय विद्यार्थी स्वयंसेवक के साथ शिक्षकगण डॉ स्मिता रावत, सुदेश कलम सुमित मेडा, डॉ. आशीष द्विवेदी, डॉ. आमोद शर्मा, प्रदीप अहिरवार मृदुलता सिकरवार एवं सपना मीणा मौजूद थे।