देवास। डिप्टी सीएम ओर जिले के प्रभारी जगदीश देवड़ा देवास पहुंचे जहां आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर आगामी संगठन पर्व की तैयारीयौ की बैठक मे शामिल हुए। इस दौरान विधायक, सांसद सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा की पुरे देश मे संघटन पर्व मनाया जा रहा है जिसमें 10 करोड़ सदस्य से बनेंगे। देवास जिले की कार्यशाला आज आयोजित की गई है आज यहा आने का मोका मिला है इस कार्यशाला में लक्ष्य तय किया गया है की तीन लाख कार्यकर्ता देवास जिले में नये बनायें जाएंगे। मुझे लगता है की सभी कार्यकर्ता इस अभियान में प्राण पण से जुड़ेंगे ओर एक जुट होकर सभी काम करेंगे। देवास जिले में विकास के लिए जो बेहतर हो सकता है यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हम काम करेंगे।
वही उन्होंने खुले मंच से कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कोई कांग्रेस का एक भी नेता भाजपा के नेता के सामने खड़े होकर जवाब नहीं दे सकता की कितने विकास के काम,कितनी जनकल्याणकारी योजनाएं,चाहे चिकित्सा के क्षेत्र में हो चाहे शिक्षा का क्षेत्र में हो चाहे वो सड़क के मामले में हो चाहे बिजली के मामले हो सामने खड़े होकर मेदान मे बोल नही सकता।
जिले में बिक रही अवेध शराब ओर ओवररेटिंग के मामले मे मिडिया के सवाल पर कहा की अगर शिकायतें है तो वरिष्ठ अधिकारी को भेजकर जांच कराएंगे।वही अगर एसा कुछ है तो नियम प्रकिया से कार्यवाही करेंगे। साथ मिडिया के कोलकाता रेप मर्डर केश मे सवाल पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बडा बयान सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है उसके बाद कुछ बोलने की जरूरत है क्या। उन्होंने कहा की पुरे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा अराजकता कही है तो वह पश्चिम बंगाल में है।