खरगोन। शहर में बन रहे नवग्रह कॉरिडोर निर्माण की चल रही प्रक्रिया के बीच आपत्ति का दौर भी शुरू हो गया है। गुरुवार को जम्बू ब्राह्मण समाजजनों ने कलेक्टर को राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर नवग्रह मन्दिर परिसर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर के उचित रखरखाव की मांग की है। समाजजनों ने बताया कि मंदिर 150 वर्ष पुराना होकर समाज की आस्था का केंद्र है। शासन, प्रशासन ने कॉरिडोर निर्माण के दौरान मन्दिर को लेकर क्या व्यवस्था होगी, कैसे रखरखाव होगा इसके सम्बन्ध में समाज से कोई चर्चा नही की गई। इससे समाज चिंतित है। इस मामले में समाजजन न्यायालयीन कार्रवाई भी कर रहे है।