BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 1:35 pm
KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा सरकार के सानिध्य में बाइक रैली, एक रोटी गाय के नाम संकल्प से गूंजी धर्मनगरी, पढे़ खबर 

Share On:-

पन्ना। अध्यात्म, सेवा और सनातन संस्कृति के अनूठे संगम के साथ आज पन्ना की पावन धरा गौसेवा के एक नए संकल्प से सराबोर हो उठी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आयोजित धार्मिक महोत्सव के बीच सुबह धर्मनगरी में एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला।


​पूज्य रावतपुरा सरकार के पावन सानिध्य में शहर में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। सर्किट हाउस से शुरू होकर गांधी चौक और पुरानी कचहरी होते हुए महेंद्र भवन तक पहुंची। इस रैली में हजारों युवाओं और श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। चारों तरफ गूंजते जयकारों और भगवा ध्वजों ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया।


इस भव्य रैली के बाद पूज्य महाराज श्री और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ‘एक रोटी गाय के नाम’ महाअभियान का शंखनाद हुआ। धाम मोहल्ला में खुद रावतपुरा सरकार और विधायक सिंह ने घर-घर जाकर लोगों को गोवंश संरक्षण का महत्व समझाया और हर परिवार से अपनी रसोई की पहली रोटी गौमाता के लिए निकालने का विनम्र आग्रह किया।


इस दौरान विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अभियान महज औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे समाज में सेवा और संस्कारों को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। अभियान के अंत में पूरे नगर ने गौसेवा का सामूहिक संकल्प लिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE