नीमच। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन की संभावनाओं का पूर्ण दोहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक 23 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न होगी।
जिला स्तरीय परिषद का गठन विभिन्न शासकीय विभागों, स्वयंसेवी संगठनों तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के मध्य समन्वय स्थापित कर जिले में पर्यटन विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। बैठक में पर्यटन संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।