BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2026, 4:16 pm
BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर उठा विवाद, रुपये मांगने और पैसे नहीं देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम भरभड़िया निवासी जगदीश पाटीदार ने एक व्यक्ति पर अवैध रूपये मांगने तथा रुपये नहीं देने पर उसे, उसके भाई और परिवारजनों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जगदीश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में जगदीश पाटीदार ने बताया कि उसके और उसके भाई सुन्दरलाल पाटीदार की पुश्तैनी कृषि भूमि ग्राम भरभड़िया में स्थित है। वर्तमान में उक्त भूमि उसके भाई के हिस्से में है। शिकायत के अनुसार, करीब 45 वर्ष पूर्व उनके पिता ने इसी भूमि पर देवा भील निवासी भरभड़िया से कुआं खुदवाया था, जिसकी खुदाई की राशि उसी समय चुका दी गई थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्तमान में देवा भील का पुत्र मांगीलाल भील उक्त कुएं की खुदाई को लेकर उनसे रुपये की मांग कर रहा है। रुपये देने से इनकार करने पर कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए अजाक थाने में रिपोर्ट कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2018-19 में संबंधित व्यक्ति द्वारा कुछ ग्रामीणों के खिलाफ थानों में आवेदन दिए गए थे, जिसके बाद ग्राम पंचायत भरभड़िया की ग्रामसभा में भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्तमान में अन्य ग्रामीणों से भी रुपये की मांग की जा रही है।

जगदीश पाटीदार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने तथा उसके द्वारा दिए गए कथित असत्य आवेदनों की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल शिकायत पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की स्थिति सामने आना बाकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE