BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 1:24 pm
KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान, जिला पंचायत सीईओ ने खुद पावड़ा उठाकर खोदा गड्ढा, बोले- सिर्फ पौधे लगाना नहीं, उन्हें बचाना भी जरूरी है, पढे़ खबर

Share On:-

राजगढ़। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह बोरदा गांव स्थित मां रुद्रकाली आश्रम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने केवल औपचारिक रूप से पौधा लगाने के बजाय खुद पावड़ा उठाकर गड्ढा खोदा और पूर्व विधायक रघुनंद शर्मा समेत अन्य लोगों के साथ पौधारोपण किया।


बरगद, पीपल, नीम समेत लगाए 11 पौधे
आश्रम के संत सिद्धनाथ शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बरगद, पीपल, नीम और आम सहित कुल 11 पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद सभी ने पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें बड़ा करने का संकल्प भी लिया।


श्पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी जरूरीश्
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि जहां भी पौधारोपण हो, वहां पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी हो।


उन्होंने बच्चों, युवाओं, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में यही पेड़ सबसे अधिक ऑक्सीजन देंगे और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएंगे।


लोगों के बीच बैठकर की अपील
सीईओ इच्छित गढ़पाले ने आश्रम परिसर में लोगों के बीच जमीन पर बैठकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।


हर साल चलता है पौधारोपण अभियान
मां रुद्रकाली आश्रम में हर वर्ष बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाता है। वर्षों से लगातार किए जा रहे इस प्रयास का परिणाम है कि आज आश्रम परिसर चारों ओर से घने और हरे-भरे पेड़ों से आच्छादित हो चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE