BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 11:41 am
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा प्रहार, बिना नंबर की बाइक से हो रही थी तस्करी, जब मुखबिर की सूचना पर खाकी ने की घेराबंदी तो मिली बड़ी सफलता, 2 किलो 745 ग्राम अफीम के साथ हत्थे चढ़ा तस्कर, सप्लायर भी बना सह आरोपी, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जावद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस चौकी सरवानिया महाराज ने 2 किलो 745 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम, बिना नंबर की टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी मामले में सह आरोपी बनाया गया है। जब्त मशरूका का अनुमानित मूल्य करीब 4 लाख 40 हजार रुपये बताया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल से अवैध अफीम लेकर तस्करी के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम आंकली स्थित मेलानखेड़ा तिराहे पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के सामने नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से 2 किलो 745 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी शुभम पिता मदनलाल कीर (22 वर्ष), निवासी जाट मोहल्ला, मोरवन जिला नीमच (हाल निवासी सांवलियाजी, राजस्थान) के कब्जे से अफीम, बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल एवं ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसके आधार पर प्रकाश पिता कैशुराम गौड़, निवासी लक्ष्मीपुरा, मोरवन थाना जावद जिला नीमच को भी सह आरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जब्त मशरूका-
- 2 किलो 745 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम
- बिना नंबर की टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल
- ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन
- कुल अनुमानित मूल्य रू लगभग 4 लाख 40 हजार रुपये

आरोपी-
शुभम पिता मदनलाल कीर (22 वर्ष), निवासी जाट मोहल्ला, मोरवन जिला नीमच (हाल निवासी सांवलियाजी, राजस्थान)।
प्रकाश पिता कैशुराम गौड़, निवासी लक्ष्मीपुरा, मोरवन थाना जावद जिला नीमच (सह आरोपी)।

इस कार्रवाई में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज एवं थाना जावद पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना कर मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE