मंदसौर। राजस्थान व मप्र में हो रही झमाझम बारिश से गांधी सागर में लगातार पानी की आवक हो रही है। आज गांधी सागर का जल स्तरी 1309 फीट से अधिक तक पहुंच गया है। लगातार हो रही आवक के चलते आज गांधी सागर बांध का एक छोटा गेट भी खोला गया है। साथ ही प्रशासन ने डूब क्षेत्रों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। यदि बारिश का क्रम यूं ही जारी रहा तो आगामी दिनों बड़े गेट भी खुल सकते हैं। आपकों बता दें कि मानव निर्मित इस बांध की कुल क्षमता 1312 फीट की है।
