BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 4:01 pm
KHABAR : अमूल कर सकता है सांची को टेकओवर, विवेक तन्खा ने किया विरोध, कहा- क्या गुजरात के सामने एमपी सरकार घुटने टेक रही, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश का मिल्क प्रोडक्ट और विश्वसनीय ब्रांड सांची को जल्द ही गुजरात की प्रसिद्ध अमूल ब्रांड कंपनी टेकओवर करने वाली है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस पर आपत्ति जताते हुए मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।


विवेक तन्खा ने कहा कि पीछे के दरवाजे से यह पूरा कार्यक्रम हो रहा है, इस सबसे यह लगता है कि मध्य प्रदेश सरकार गुजरात के सामने घुटने टेक रही है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार भले ही घुटने टेक दे लेकिन प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता इसके लिए मिलकर विरोध करेगी। सांची घर-घर का ब्रांड है।

 

बहुत दिनों से अमूल टेक ओवर करने की कोशिश कर रहाश्
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मुझे बहुत ही आश्चर्य हुआ कि मध्य प्रदेश का सांची जो की एक सफल मिल्क ब्रांड है, जिस पर की प्रदेश के जनता को विश्वास है और यही सांची दूध जो हर घर तक पहुंचता है, उसे बहुत दिनों से अमूल टेक ओवर करने की कोशिश कर रहा है।


विवेक तन्खा ने कहा कि अमूल गुजरात की एक ब्रांडेड कंपनी है। उन्होंने कहा की अमूल गुजरात में और पूरे विश्व में अच्छा काम कर रहे हैं इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन मध्य प्रदेश के सांची ब्रांड को टेकओवर करके गुजरात सरकार मध्य प्रदेश को आखिर क्या बताना चाह रही है। विवेक तन्खा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार अगर इसे परमिट करती है तो यह गुजरात के सामने घुटने टेकने जैसी बात होगी।


यही प्रयास गुजरात सरकार ने कर्नाटक में भी किया था
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि यही प्रयास गुजरात सरकार ने कर्नाटक में भी किया था, तब कर्नाटक चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया था। कर्नाटक के नंदिनी ब्रांड को भी टेकओवर करने की कोशिश की गई थी, और पहली बार तिरूपति बालाजी मंदिर में नंदिनी का नहीं बल्कि अमूल का घी चढ़ने वाला था।


मामले को संसद-कोर्ट में लेकर जाएंगे
तब वहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी इसका विरोध करते हुए कहा था कि हम अपने स्टेट के ब्रांड को डायवर्ट होने नहीं देंगे। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भारत एक फेडरेशन है और हर स्टेट को अपने ब्रांड को सम्मान करने का अधिकार है। विवेक तन्खा ने कहा कि किसी भी कीमत में मध्य प्रदेश से सांची ब्रांड को गुजरात नहीं जाने दिया जाएगा, और अगर सरकार हमारी बात नहीं मानेगी तो हम इस पूरे मामले को संसद के साथ-साथ कोर्ट में भी लेकर जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE