BREAKING NEWS
KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 4:19 pm
BIG NEWS : झमाझम बारिश से अपने पूरे शवाब पर है गांधी सागर बांध, दोपहर में खोला छोटा गेट, इतने फीट तक पहुंच गया डेम का जल स्तर, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। वर्षाकाल के सीजन को तीन माह से भी अधिक का समय हो चुका है और अब यह सीजन अंतिम पडाव पर है और औसत आंकडे से भी अधिक बारिश हो चुकी है। गाँधीसागर झील अपने पूरे शवाब पर है। गुरुवार दोपहर 12.30 बजे कन्ट्रोल रूम जल संसाधन विभाग गाँधीसागर बांध में जलस्तर 1309.51 फीट दर्ज किया गया है। इसी समय 74 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। कार्यपालन यंत्री सीएस चरावण्डे ने बताया कि अभी इस माह गांधीसागर बांध पर 1306 से 1311 फीट जलस्तर मैंटेन रखना है तथा केचमेन्ट एरिए में बरसात की स्थिति एवं पानी की आवक को देखते हुए गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक स्लूज गेट खोला गया है । 

सूत्रांे की मानें तो वर्तमान में जलस्तर 1309.22 फीट रखा जाना चाहिए, मगर 2019 में गांधीसागर बांध में भयावह स्थिति को देख प्रशासन किसी भी प्रकार की रिस्क उठाना नही चाहता है। जलस्तर का कदम कदम पर आंकलन किया जा रहा है। गाँधीसागर बांध के एक गेट खुलने को लेकर राजस्थान राज्य के राणा प्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज को सूचित एवं सतर्क कर दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE